How does the internet run and who owns it?

दोस्तों इंटरनेट आज हम सब के जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बन गया है..

आज बगैर इंटरनेट के जिंदगी की परिकल्पना करना भी बहुत कठिन हो जाती है।आज हर रोज लाखों जीबी का डाटा अपलोड होता है, शेयर होता है। आज फेसबुक ट्विटर कोरा जैसी साइट्स हमारे जीवन का अभिन्न अंग बन चुकी है।

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है इंटरनेट कैसे चलता है? और यदि भारत में कोई डाटा अपलोड कर रहा है और वह डाटा अमेरिका में डाउनलोड हो रहा है तो फिर भारत और अमेरिका के बीच में आखिर क्या पेमेंट सिस्टम है?

दोस्तों असल में इंटरनेट केबल के जरिए चलता है…प्रशांत महासागर से लेकर अटलांटिक महासागर यानी विश्व के सभी महासागरों के आर पार ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछे हुए हैं इन्हें सबमरीन केबल भी कहा जाता है।

आप लोगों को याद होगा कुछ साल पहले इजिप्ट के पास समुद्र में एक केवल कट गया था जिससे अफ्रीका में इंटरनेट बाधित हो गया। यह केवल ऑप्टिकल फाइबर की बनी होती है और इनका साइज मानव शरीर के बाल जितना ही होता है ।

अब सवाल आता है कि इंटरनेट का मालिक कौन है और इंटरनेट का पैसा किसके पास जाता है।

इंटरनेट को चलाने वाले इन ऑप्टिकल फाइबर केबल को जो समुद्र में बिछी हुई है उन्हें बड़ी-बड़ी प्राइवेट कंपनियों ने अपने पैसे लगाकर बनाई हैं और इन कंपनियों को कंपनी की भाषा में टियर-1 कंपनी बोला जाता है…

इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर कंपनी को तीन भागों में बांटा गया है टियर 1, टियर 2 और टियर 3।

यानी कि वह कंपनी जो अपने पैसे लगाकर समुद्र में ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाई है वो टियर 1 है और tier-2 तथा टियर 3 वह कंपनी है जिन्हें हम इंटरनेट के लिए पैसा देते हैं और जिसके बदले में वह हमें इंटरनेट देती है। यानी कि tier-2&3 वह छोटी कंपनी होती है जिसकी पहुंच हर जगह होती है और वह टियर 1 कंपनी से इंटरनेट लेती है और हम ग्राहकों को इंटरनेट देती है इसके बदले में ग्राहक से पैसे लेती है और अपना कमीशन रख कर टियर 1 कंपनी को पैसे दे देती है।

अगर हम भारत की बात करें तो भारत में टियर वन कंपनी है टाटा कम्युनिकेशन।

भारत की टाटा कम्युनिकेशन कंपनी ने अपने पैसे लगाकर समुद्र में केवल बिछाई है और उसी केबल से भारत में इंटरनेट चलता है यानी कि भारत की सभी इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर कंपनियां हम से पैसा लेकर अंत में टाटा कम्युनिकेशन को पैसे देती हैं।

मुझे विश्वास है कि अब आपको इस रहस्य से पर्दा उठ गया होगा कि इंटरनेट का मालिक कौन है और इंटरनेट कैसे चलता है

Comments